Home / उत्तराखण्ड / एसएसपी दून की सख्ती से अपराधियों के हौसलें पस्त करती दून पुलिस

एसएसपी दून की सख्ती से अपराधियों के हौसलें पस्त करती दून पुलिस

गिरफ्तार अभियुक्ता क्लीनिक में सफाई का करती थी कार्य, मौका देखकर दिया था चोरी की घटना को अंजाम वादी राजेश्वर सिंह निराला पुत्र ओंकार सिंह निराला निवासी (ठाकुर क्लीनिक ) प्रभात एन्लेव भाऊवाला सेलाकुई देहरादून के द्वारा दिनांक 16/10/2026 को थाना सेलाकुई पर सूचना दी कि उनके क्लीनिक पर झाडू पोछे का करने वाली विभा देवी नाम की महिला ने उनके क्लीनिक के गल्ले से रुपये चोरी कर लिये है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सेलाकुई पर मु०अ०सं० – 164/2026 धारा- 305(ए) बीएनएस बनाम विभा देवी पंजीकृत किया गया।

          घटना में शामिल अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 27-10-2026 को अभियुक्ता विभा देवी को गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर तिलवाडी के पास स्थित उसकी झोपडी से चोरी गई नकदी 56000/- रुपये बरामद किये गए।

अभियुक्ता से पूछताछ उसके द्वारा बताया गया कि वह उक्त क्लीनिक में सफाई का कार्य करती थी तथा जल्दी पैसा कमाने के लालच में उसके द्वारा मौका देखकर उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

नाम व पता अभियुक्त :-

विभा देवी पत्नी कमलेश निवासी ग्राम नरमा, थाना हथौडी, ब्लॉक-बौचहा जिला मुजफ्फरपुर, बिहार हाल निवासी- झुग्गी झोपडी तिलवाडी पुल के पास सेलाकुई, देहरादून, उम्र- 45 वर्ष

बरामद माल :-

56000/- रुपये नकद

पुलिस टीम :–

1- अ०उ०नि० मनोज सिंह
2- का० रंजीत कौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *